Girl in a jacket
HomePunjabTarn TaranPunjab News: तस्कर और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

Punjab News: तस्कर और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोली चलने से पगड़ी के कारण बची एएसआई की जान

तरनतारनः गैंगस्टरों और तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात पुलिस ने नाकेबंदी पर आई 20 कार को रूकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने कार से टक्कर मार फरार हो गया। जब पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी और घायल हो गया। वहीं पुलिस कर्मी पर आरोपी ने 2 फायर किए थे।

इस दौरान एक गोली एएसआई की पगड़ी को छूकर निकल गई। जांच अधिकारी ने कहाकि पगड़ी के कारण एएसआई की जान बच गई। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लवकरण सिंह निवासी बाकीपुर के रूप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज है। मौके पर आरोपी के कब्जे से आई 20 कार और 32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद की है। आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

डीसएपी कमलबीर सिंह ने कहा कि घटना देर रात 3 बजे हुई है। आरोपी द्वारा एक माह पहले सचखंड रोड़ पर भी फायरिंग की गई थी, जिस मामले में आरोपी की तालाश जारी थी। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष नाकेबंदी की गयी थी। जब उन्होंने आरोपी को पुल पर रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और वहां से कार लेकर भाग गया।

जिसके बाद दूसरे नाके पर रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और वाहन से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक गोली एएसआई गुरदीप सिंह की पगड़ी को छूकर निकली है, लेकिन गनीमत रही कि वह घटना में घायल नहीं हुए। जांच में पता चला है कि आरोपी नशा तस्करी करता था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -