पठानकोटः जिले के लडिया गांव में घर पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात बुलेट सवार नौजवान घर पर फायरिंग करके फरार हो गए। परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और ना ही उन्हें फिरौती को लेकर कोई कॉल या मैसेज आया है। घटना को लेकर परिवार सहित लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने फिरौती का एंगल जोड़कर भी देख रही है। पुलिस को घटना स्थल से एक खोल बरामद हुआ है। वहीं परिवार के गुरप्रीत सिंह ने कहाकि रात 8.25 बजे फायरिंग हुई। इस दौरान वह खाना खा रहे और बच्चे बरामदे में बैठे हुए थे।
जिसके बाद फायरिंग की आवाज सुनकर बच्चे भाग गए। बच्चों ने बताया कि बुलेट पर सवार होकर नौजवान आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के अनुसार उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है। इलाके में पहली बार यह घटना हुई है। जिसके बाद गांव वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार नौजवानों द्वारा 2 फायर घर पर किए गए। जिसमें एक खोल घर से बरामद हुआ।
वहीं बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि सभी परिजन खाना खा रहे थे। इस दौरान घर पर बुलेट पर सवार नौजवानों द्वारा फायरिंग की गई। इस फायरिंग में घर का शीशा टूट गया। पीड़ित के अनुसार 74 सालों में उसके परिवार का किसी के साथ कोई विरोध नहीं हुआ। अंधेरा होने के कारण यह पता नहीं चल पाया कि कितने नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। परिवार की ओर से इंसाफ की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
वहीं घटना स्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें घर पर फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर एक खोल बरामद हुआ है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं पुलिस और फारेसिंक टीम द्वारा खेतों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।