.
PathankotPunjab News: 7वीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की गलत हरकत,...

Punjab News: 7वीं की छात्रा के साथ अध्यापक ने की गलत हरकत, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जिले के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव जुगियाल में एक सातवीं क्लास की छात्रा के साथ कथित तौर पर स्कूल के ही एक अध्यापक द्वारा गलत हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही परिवार को इसका पता चला गांव सहित परिवार स्कूल पहुंच गया और अध्यापक पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। घटना के बाद छात्रा के परिजन उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है।

छात्रा ने कहा कि अध्यापक ने कंप्यूटर लैब में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की है। परिवार वालो ने बताया कि बच्ची  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुगियाल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल के ही एक अध्यापक द्वारा कथित तौर पर उसके साथ गलत हरकत की है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला वो स्कूल पहुंच गए लेकिन वहाँ पर उन्हें अध्यापक नहीं मिला। उन्होंने कहा की बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर आये है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और सबूतों को जुटाया जा रहा है तथा जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, साले पर लगा हत्या का आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा पुलिस स्टेशन इलाके के गुरु...

राष्ट्रीय टीबी लक्ष्यों से आगे निकला हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में देश...

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भारतीय पैरा-खिलाड़ियों को दी बधाई

चंडीगढ़: हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं प्रदेश...

पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित: अनिल विज

अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला के श्रमिकों को बड़ी...

Minister Goyal ने Punjab Mining Management System Portal का किया शुभारंभ

चंडीगढ़: पंजाब में तकनीक आधारित सुशासन और खनन गतिविधियों...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, साले पर लगा हत्या का आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा पुलिस स्टेशन इलाके के गुरु नानक कॉलोनी में एक युवक की हत्या करने का मामला...

राष्ट्रीय टीबी लक्ष्यों से आगे निकला हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाई है। राज्य ने...

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भारतीय पैरा-खिलाड़ियों को दी बधाई

चंडीगढ़: हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो...

पंचकूला का कार्यालय अब अंबाला छावनी में होगा स्थानांतरित: अनिल विज

अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला के श्रमिकों को बड़ी राहत : अनिल विज चंडीगढ: हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज...