अमृतसरः शहर में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ आज नावलटी चौक पर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। इस नाकेबंदी दौरान पुलिस ने एक्टिवा सवार को रोकने की कोशिश की। एक्टिवा सवार मौके से फरार हो गया, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे एक्टिवा सवार नौजवानों ने एएसआई को टक्कर मार दी। इस घटना में वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एएसआई की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। घायल एएसआई को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एएसआई एक्टिवा सवार चालक को रोकने के लिए सड़क किनारे गए, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इस दौरान कार के साथ एक अन्य एक्टिवा सवार ने एएसआई को टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया और एक्टिवा सवार मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि एएसआई को गंभीर चोटें आई है और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द उक्त एक्टिवा सवार नौजवानों को काबू कर लिया जाएगा।