Himachal Govt
Unaअंब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन...

अंब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंब में 17.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 8 सितंबर 2026 की देर रात निरीक्षक विपन कुमार शर्मा, प्रभारी पुलिस थाना अंब के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वार्ड नंबर-8 अंब निवासी निशांत कुमार पुत्र ज्ञान चंद के रिहायशी मकान की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान से 17.68 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

इस मामले में पुलिस ने निशांत कुमार, उसकी माता रंजना देवी पत्नी ज्ञान चंद तथा विशाल निवासी वार्ड नंबर-2, देवी मंदिर गली, अंब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। चिट्टे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

नशा तस्करों को नहीं बख्शेगी पुलिस

जिला पुलिस ऊना ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और नशे की तस्करी या बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। युवाओं को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रील बनाने के क्रेज पड़ा भारी, 40 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से गिरा युवक, देखें CCTV

सूरतः आजकल युवाओं में रील, स्टंट और सोशल मीडिया...

Easy Registry के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने...

चलती कार में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड में सूरजपुर...

नगर निगम दफ्तर में लगी भीषण आग, बिल बुक और फाइलें जलकर खाक, देखें वीडियो

आगराः नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग में आज...

अमन अरोड़ा ने 100-125% F.C.I. रिटर्न मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को पंजाब में दिया निवेश का न्यौता

चंडीगढ़/दुबई: पंजाब को भारत के अगले बड़े और सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए पंजाब...

रील बनाने के क्रेज पड़ा भारी, 40 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से गिरा युवक, देखें CCTV

सूरतः आजकल युवाओं में रील, स्टंट और सोशल मीडिया पर वायरल का काफी क्रेज है। ऐसे में कई बार...

Easy Registry के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने संपत्ति पंजीकरण को तेज, सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के...

चलती कार में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड में सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा लेबर चौक पर चलती कार में...