Girl in a jacket
HomePunjab News: AAP पार्टी के कार्यकर्ता का हुआ कत्ल, DSP पर लगे...

Punjab News: AAP पार्टी के कार्यकर्ता का हुआ कत्ल, DSP पर लगे गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसा: पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में अलग-अलग जगहों पर विवाद होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं मानसा में आप पार्टी के वालंटियर की हमलावारों द्वारा हत्या करने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राधेशाम निवासी गांव खेड़ा खुर्द के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार राधेशाम की देर रात गांव में 9 लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। इस मामले में डीएसपी के रीडर पर गंभीर आरोप लगे है। दरअसल, कत्ल में डीएसपी के रीडर का भी नाम आ रहा है। दरअसल, इस घटना को लेकर आप पार्टी के मंडी बोर्ड निदेशक अभय गोदारा ने आरोप लगाया कि इस हत्याकांड में डीएसपी रीडर मुख्य आरोपी है। राधे श्याम गांव में स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन भी था। गांव वासी अभय गोदारा ने बताया कि पंचायत चुनाव चल रहे है। मंगलवार रात को राधे श्याम उनके साथ था।

वह चुनाव को लेकर मीटिंग कर रहे थे। वह सारे सरपंच भजन लाल के घर पर बैठक नामांकन को लेकर योजना बना थे। साढ़े 11 बजे राधे श्याम अपनी गाड़ी में घर से आ गया। जबकि 12 बजे मैं अपने घर आया गया। अभय गोदारा ने बताया कि सुबह 4:55 शीश पाल का फोन आया। उन्होंने राधे श्याम की हत्या के में बताया। उसका शव गांव के मैदान में पड़ा हुआ है। उन्होंने इसके बाद सरपंच से संपर्क किया। इसके उन्होंने सरदूल गढ़ के एसएचओ को संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस मौके आ गई। उन्होंने नौ लोगों ने नाम बताए। उन्होंने मांग की है कि सारे आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पहले भी इस तरह की कोशिश हो चुकी है।

राधेश्याम का निजी रंजिश के चलते हत्या हुई है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों का जिक्र करते हुए कहा के राधेश्याम के साथ निजी रंजिश रखते थे । उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी का रीडर की गांव में रिश्तेदारी है। उसकी शादी गांव में हुई। वहीं, जिस से रीडर की रिश्तेदारी है। उससे उनकी नहीं बनती थी। उन्होंने बताया कि राधे श्याम शादीशुदा था। उसका परिवार है। परिवार को इंसाफ दिया जाना चाहिए। उन्होंने हत्या को लेकर मामले की गहराई से जांच करने की प्रशासन से गुहार लगाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस के साथ फारैंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -