Punjab Govt
HomePunjabMogaPunjab News: पत्थर मारकर बेजुबान जानवर को उतारा मौत के घाट, आरोपी...

Punjab News: पत्थर मारकर बेजुबान जानवर को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले के गोबिंदगढ़ बस्ती में शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक युवक द्वारा बेजुबान जानवर (कुत्ते) को बड़ी बेरहमी से पत्थर मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना को लेकर डॉग लवर संस्था की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना हैकि आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दूसरी ओर घटना को लेकर नगर निगम कर्मी बलविंदर कौर ने बताया कि उनकी संस्था बीमार बेजुबान डॉग की देख रेख करती है। इस दौरान उनकी संस्था बेजुबान जानवरों का पालन पोषण भी करती है। उन्होंने कहा कि संस्था को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति द्वारा बेजुबान की बेरहमी से हत्या की गई। जिसके बाद उनकी संस्था की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर घटना की शिकायत पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थाना मुखी गुरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें महिला बलविंदर कौर ने बेजुबान जानवर की हत्या करने की शिकायत दी थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -