Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: कबाड़ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज...

Punjab News: कबाड़ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज से लोगों में दहशत, कई के घायल की सूचना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दोराहा में कबाड़ की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आगन ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटों से निकले धुएं का गुब्बार दूर से दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोराहा-पायल रोड पर स्थित गांव बिशनपुरा में कबाड़ प्रोसेसिंग यूनिट ‘बी लाल स्टील श्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड’ में यह आग लगी है। आग की लपटों ने फैक्ट्री के ज्यादातर हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। इस घटना में बड़े पैमाने पर पड़ा कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

हादसे में लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने में जुटी हुईआ है। लेकिन आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर बड़े पैमाने पर पड़ा लोहे का कबाड़, वाहनों के पुर्जे और अन्य ज्वलनशील सामग्री आग की चपेट में आ गए। लोगों के अनुसार धमाकों जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दी। बताया जा रहा है कि बंद टैंकों या मशीनरी के हिस्सों से धमाके की आवाजें आ रही है। घटना के दौरान फैक्ट्री में दर्जनों कर्मचारी काम कर रहे थे। आग के अचानक फैलने के कारण कुछ कर्मचारी इसकी चपेट में आकर घायल होने की भी खबर है।

घायलों को तुरंत नजदीकी सिद्धू अस्पताल दोराहा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में महिला कर्मचारी भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि कंपनी प्रबंधन द्वारा इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही खन्ना से एसपी (डी) पवनजीत चौधरी, पायल से हरमनप्रीत सिंह डीएसपी और एसएचओ तरविंदर कुमार ने पुलिस टीमों सहित मौके पर पहुंचकर स्थिति और बचाव कार्यों का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेरकर आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई। आग लगने के वास्तविक कारणों के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। संबंधित विभागों द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -