.
AmritsarPunjab News: 7 अवैध पिस्तौल और 2 किलो हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार,...

Punjab News: 7 अवैध पिस्तौल और 2 किलो हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 अवैध पिस्तौल और 2 किलो 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि हथियारों की बरामदगी के मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा गया है, जबकि हेरोइन के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

बरामद किए गए हथियारों में 4 पिस्तौल 30 बोर और 3 पिस्तौल 9 एमएम के हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों के लिंक सीमा पार बैठे तस्करों से जुड़े थे और ड्रोन के जरिए हथियार व हेरोइन मंगवाई जाती थी। इसके बाद अवैध असहला अमृतसर समेत लगते जिलों और अन्य राज्यों में गैंगस्टरों, बदमाशों और वारदात को अंजाम देने वाले लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाती थी।

हेरोइन के मामले में भी पुलिस का कहना है कि आरोपी आगे छोटी स्तर के तस्करों को नशा सप्लाई करते थे, जो इसे छोटी पुड़ियों में बांटकर बेचते थे। इस मामले में थाना इस्लामाबाद और थाना सुलतानविंड में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस द्वारा अब इन नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों के वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है, ताकि अवैध कमाई और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: संदिग्ध हालात में खेत से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के गांव जोरा छत्रा में स्टेडियम के...

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के जरिए से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति – Balbir Singh

चंडीगढ़: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और मानसिक...

दूसरे दिन भी जारी रही विद्यार्थी परिषद की क्रमिक भूख हड़ताल 

हड़ताल में एक विद्यार्थी की तबियत बिगड़ी जिसे ऊना...

Jalandhar Bypass पर Green Land School के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

मैनेजमेंट पर अड़ियल रवैये के लगे आरोप लुधियानाः जालंधर बाईपास...

Jalandhar News: घर से नगदी और गहने लेकर फरार, लोगों ने काबू कर जमकर पीटा, देखें वीडियो

10 साल जेल काट चुका चोर जालंधर, ENS: किले मोहल्ला...

Punjab News: संदिग्ध हालात में खेत से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुर: जिले के गांव जोरा छत्रा में स्टेडियम के पीछे खेतों से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में...

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के जरिए से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति – Balbir Singh

चंडीगढ़: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने...

दूसरे दिन भी जारी रही विद्यार्थी परिषद की क्रमिक भूख हड़ताल 

हड़ताल में एक विद्यार्थी की तबियत बिगड़ी जिसे ऊना अस्पताल ले जाना पड़ा बावजूद इसके नींद से नहीं जागा...

Jalandhar Bypass पर Green Land School के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

मैनेजमेंट पर अड़ियल रवैये के लगे आरोप लुधियानाः जालंधर बाईपास स्थित ग्रीन लैंड स्कूल के बाहर आज उस वक्त भारी...