.
Punjab Govtपंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के जरिए से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों...

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के जरिए से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति – Balbir Singh

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) को सशक्त बनाने की प्रक्रिया अधीन है।

भगवंत मान सरकार का यह कदम मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विनियमन के लिए एक व्यापक ढाँचा सुनिश्चित करेगा, पूरे पंजाब में बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का विस्तार करेगा और राज्य के प्रमुख नशा-विरोधी अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ की गति को बनाए रखने में मदद करेगा। इस व्यवस्था में जिलों के लिए मानसिक स्वास्थ्य समीक्षा बोर्ड (एमएचआरबी) भी शामिल हैं। प्रत्येक बोर्ड की अगुवाई जिला न्यायाधीश या योग्य न्यायिक अधिकारी द्वारा की जाती है। ये बोर्ड प्रवेश और उपचार संबंधी निर्णयों की स्वतंत्र समीक्षा, शिकायतों और अधिकारों के उल्लंघन संबंधी सुनवाई, अग्रिम निर्देशों और नामित प्रतिनिधियों की समीक्षा तथा आवश्यकता पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण भी करते हैं।

राज्य के प्रमुख अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के शुरू होने के बाद मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में तेजी आई है। एसएमएचए इन सभी प्रयासों को एक मजबूत प्रबंधन के अधीन लाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि रोगियों को निर्धारित राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार उपचार और देखभाल मिले। इस संबंध में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “एसएमएचए में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम में वर्णित अनुसार समुदाय के लोगों की भागीदारी से मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों की आत्मनिर्भरता, सम्मान और कानूनी अधिकारों की और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसमें नशे की लत से जूझ रहे लोग भी शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के पुनर्गठन से पंजाब एक ऐसी रोगी-केंद्रित और अधिकार-आधारित मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली तैयार करने को प्राथमिकता दे रहा है, जो अधिक जवाबदेह हो और राज्य भर में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा-मुक्ति सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम हो।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में स्वतंत्रता दिवस...

आधुनिक तकनीक से MSME को प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर

ऊना,सुशील पंडित: उद्योग विभाग के आरएएमपी कार्यक्रम के तहत एमएसएमई...

उपमुख्यमंत्री 14 को करेंगे वन महोत्सव का शुभारंभ

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 अगस्त को हरोली...

यादविन्द्र गोमा होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

ऊना,सुशील पंडित: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र...

अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए आयोग ने किए प्रभावी कार्य : कुलदीप कुमार

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में स्वतंत्रता दिवस का पर्व नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के उत्साह, उमंग और देशभक्ति की...

आधुनिक तकनीक से MSME को प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर

ऊना,सुशील पंडित: उद्योग विभाग के आरएएमपी कार्यक्रम के तहत एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से औद्योगिक...

उपमुख्यमंत्री 14 को करेंगे वन महोत्सव का शुभारंभ

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 अगस्त को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठारबीत में 77वें वन महोत्सव का शुभारंभ...

यादविन्द्र गोमा होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

ऊना,सुशील पंडित: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य...