पंचकूलाः सेक्टर 21 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने बताया कि रिटायर्ड कैप्टन की बुजुर्ग पत्नी की हत्या कर दी गई थी और उसके बाद छत पर शव को छुपाने का प्रयास किया गया था, इस मामले को लेकर जब रिटायर्ड कैप्टन ने अपने लापता हुई पत्नी की सूचना दी तो जांच में खुलासा हुआ कि घर में ही काम करने वाली नौकरानी ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
इस पूरी घटना के पीछे कुछ दिन पहले मृतक महिला के घर से सोने की ज्वेलरी चोरी हुई थी जिसको लेकर नौकरानी पर शक था और वह नौकरानी से बातचीत करने के लिए उसके घर पर गई इसी दौरान बहस हाथा पाई तक पहुंच गई और नौकरानी ने धक्का मार दिया जिसके कारण गंभीर चोट आने से महिला की मौत हो गई ।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह के द्वारा एक पत्रकार वार्ता की गई जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जिस नौकरानी ने इस घटना को अंजाम दिया है। वह करीब 15-20 साल से इसी घर में काम कर रही थी और घर की मालकिन को शक था कि उसके घर से ज्वेलरी चोरी हुई है जिसको लेकर यह बात करने के लिए नौकरानी के पास गई थी फिलहाल इस मामले को लेकर जहां पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौत के कारणों की जांच के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा सके। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि नौकरानी की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं थी और उन्होंने मीडिया के माध्यम से पंचकूला निवासियों से अपील की है कि घर में काम करने वाले नौकरों की वेरिफिकेशन करवा वहीं इस पूरे मामले को लेकर अभी भी पुलिस कई तथ्यों पर जांच के बाद ही खुलासा कर पाएगी लेकिन कहीं न कहीं हत्या के चंद घंटे के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सफलता हासिल की है।