Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: 90 हजार की नगदी और गहने चोरी मामले में 2...

Punjab News: 90 हजार की नगदी और गहने चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, जनता कालोनी में 25 तारीख को राकेश नामक व्यक्ति के भाई शंभू के घर से चोर 90 हजार की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साजद लहरी और रजावल अंसारी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 6 रिंग, 2 कड़े, एक टोपस, 90 हजार की नगदी और कुछ आर्टिफिशयल ज्वैलरी बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज उनकी टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके गहने और नगदी बरामद की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -