Himachal Govt
LudhianaPunjab News: 10 टायरी ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, दोनों पैर...

Punjab News: 10 टायरी ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, दोनों पैर टूटे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला चौक पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक 10 टायरी ट्रक ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला के दोनों पैर ट्रक के टायर के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गए। गंभीर हालत में उन्हें क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग महिला चंडीगढ़ रोड की तरफ से आ रही थी। वह जगीरपुर जाने के लिए समराला चौक के दूसरी तरफ ऑटो स्टैंड की ओर जा रही थी। इसके लिए वह जैसे ही सड़क पार करने लगी तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 10 टायरी ट्रक मोगा की तरफ से आ रहा था और उसे हरियाणा जाना था। समराला चौक पर ट्रक जैसे ही चंडीगढ़ रोड की तरफ मुड़ने लगा सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला ट्रक की कंडक्टर साइड वाले हिस्से की चपेट में आ गई। महिला सीधे फ्रंट टायर के नीचे आ गिरी और ट्रक का पहिया उनके दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। महिला के दोनों पैर बुरी तरह टूट चुके थे और काफी खून बह रहा था। राहगीरों ने तुरंत महिला को उठाया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चोटें ज्यादा होने और हालत बेहद नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत सीएमसी (CMC) अस्पताल रेफर कर दिया है।

फिलहाल बुजुर्ग महिला का सीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने में जुटी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे है, ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: डोगरा वॉर मेमोरियल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः डोगरा ब्रिगेड ने अमृतसर के खासा में डोगरा...

कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान शहर...

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

टोरंटोः कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान एक विमान...

Jalandhar News: Highway पर हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक

जालंधर, ENS: जालंधर-होशियारपुर रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित...

Punjab News: युवक की गोली मारकर हत्या, बहन के सुसरालियों पर आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मखू शहर के पास पधरी गांव में 23...

Punjab News: डोगरा वॉर मेमोरियल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः डोगरा ब्रिगेड ने अमृतसर के खासा में डोगरा वॉर मेमोरियल पर 1965 की लड़ाई में देश के लिए...

कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान शहर में कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते...

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

टोरंटोः कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। भारतीय...

Jalandhar News: Highway पर हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक

जालंधर, ENS: जालंधर-होशियारपुर रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक (नंबर: PB 08...