Girl in a jacket
HomePunjab News: चुनाव का बजा बिगुल, इस दिन होंगे पंचायती इलेक्शन

Punjab News: चुनाव का बजा बिगुल, इस दिन होंगे पंचायती इलेक्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में पंचायती चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। दरअसल, आज प्रेस कॉन्फ्रैंस दौरान राज कमल चौधरी राज्य आयोग कमिशन ने पंचायती चुनाव का ऐलान कर दिया है। पंजाब में त्योहारों व धान की कटाई को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायती चुनाव शैड्यूल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर 2024 को पंचायती चुनाव होंगे, जिसके नॉमिनेशन 27 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होगी और 7 अक्तूबर को नॉमिनेशन वापस लिया जा सकता है।

बता दें नॉमिनेशन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का होगा। 15 अक्तूबर को चुनाव होंगे, इस दौरान पोलिंग का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा इसके बाद नतीजा घोषित होगा। राज्य आयोग कमिशन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ग्राम पंचायत चुनाव बैलेट बाक्स के जरिए की करवाए जाएंगे, नोटा की तरफ से बैलेट पेपर ऑप्शन रखी गई है। बैलेट पेपर 2 तरह के होंगे, जिसमें सरपंचो के लिए गुलाबी व पंचो के लिए सफेद पेपर होगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के सिंबल की लिस्ट जिले के डीसी को भेज दी गई है, सरपंचों व पंचों के लिए अलग-अलग सिंबल बनाए गए हैं। सरपंचो के लिए 38 सिंबल और पंचों के लिए 70 सिंबल होंगे। चुनावों में सरपंचों के लिए 40 हजार व पंचों के लिए 30 हजार खर्ते की लिमिट है। इसके साथ ही नॉमिनेशन के लिए 100 रुपए फीस व एसी/बीसी को 50 रुपए देनी होगी। सर्व सम्मति से सरपंच चुनने वाले गांव में कोड ऑफ कंडक्ट नहीं लगेगा। गौरतलब है कि ग्राम पंचायती चुनाव की सूची अलग होती है, पंजाब में 13,237 ग्राम पंचायतें 19110 पोलिंग बूथ बनेंगे, मतदाता 1 करोड़ 33 लाख 97 हजार 932 हैं।

चुनाव के लिए उम्मीदवारों को नॉमिनेशन फीस 100 रुपये जमा करवाने होगी। एससी कैंडीडेट्स के लिए 50 रुपये नॉमिनेशन फीस होगी। वहीं, चुनावी खर्च में सरपंच पद के उम्मीदवार 40 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे। वहीं पंच के लिए 30 हजार रुपये है। 2018 के पंचायत चुनाव में चुनावी खर्च सरपंच उम्मीदवारों के लिए 30 हजार और पंच के लिए 20 हजार रुपये था। हर जिले में इलेक्शन आब्जर्वर लगाए जाएंगे। बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी होगा। आयोग की तरफ से पंचायत चुनाव को लेकर पूरी जानकारी sec.punjab.gov.in पर साझा की जाएगी।

राज्य चुनाव आयोग कमिश्नर ने बताया कि बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी होगा।  सरपंच और पंच चुनाव के लिए अलग सिंबल रखे गए हैं। कुल चुनाव सिंबल 173 होंगे। इनमें जिला परिषद चुनाव के लिए 32 सिंबल हैं। ब्लॉक समिति के लिए 32, पंचों के लिए 70 और सरपंच के लिए 38 सिंबल रखे गए हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 साल रखी गई है। वहीं सरपंच के लिए गुलाबी बैलट पेपर और पंच के लिए सफेद बैलट पेपर होगा।

ग्राम पंचायत चुनाव में अलग से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट सभी राजनीतिक दलों को भेजी जाएगा। सरकार किसी भी ग्राम के लिए कोई ग्रांट और सरकारी मशीनरी का प्रयोग नहीं करेगी। चुनाव को संपन्न करवाने के लिए 96 हजार से अधिक स्टाफ को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -