Himachalपंजाबः हाउसिंग पॉलिसी को लेकर आया नया फरमान, जानें कौन लोग कर...

पंजाबः हाउसिंग पॉलिसी को लेकर आया नया फरमान, जानें कौन लोग कर सकेंगे आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के कोटे के मकान के लिए अब शादीशुदा लोग ही पात्र होंगे। यानी गरीबों के लिए बने सस्ते मकान अविवाहित नहीं ले सकेंगे। विधवाएं और तलाकशुदा व्यक्ति भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। तीन लाख तक सालाना आय वाले ही ईएसडब्ल्यू कोटे के मकानों के लिए पात्र होंगे। पंजाब सरकार की प्रस्तावित नई हाउसिंग पॉलिसी में यह प्रावधान किया गया है। पंजाब के हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट ने नई हाउसिंग पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सरकार ने बुधवार को प्रस्तावित पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी कर लोगों से इस संबंध में पंद्रह दिन के भीतर सुझाव देने के लिए कहा है। इसके बाद पॉलिसी लागू कर दी जाएगी। पंजाब सरकार का लक्ष्य ईडब्ल्यूएस कोटे के हर लाभार्थी को मकान उपलब्ध करवाना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही कुछ हाउसिंग प्रोजेक्ट भी लाने की तैयारी में है।

ये रखी गई हैं शर्तें

  • कम से कम दस साल पंजाब का निवासी होना चाहिए
  • 15 साल तक अलॉट मकान को नहीं बेच सकेंगे
  • किराए पर नहीं दे सकेंगे, 3 साल बार लीज रिन्यु करवानी होगी
  • ग्राउंड फ्लोर के मकान दिव्यांग कोटे के लोगों को दिए जाएंगे

मकानों की कीमत स्थानीय इकाई द्वारा कंस्ट्रशन के हिसाब से तय की जाएगी। प्रत्येक ईडब्ल्यूएस पॉकेट में 90 फीसदी क्षेत्र घरों के लिए होगा। तीन एकड़ साइट से अधिक में यह घर नहीं बनेंगे। वहीं, हाउसिंग प्रोजेक्ट में डिस्पेंसरी/मोहाला क्लीनिक व कम्युनिटी सेंटर की सुविधा होगी। पंजाब सरकार काफी समय से जरूरतमंद लोगों को घर मुहैया करवाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए विभाग की तरफ से सारी तैयारी कर ली गई। इसमें बिल्डरों को प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए नियम भी तय किए गए हैं। पंजाब सरकार का हाउसिंग विभाग अब छोटे शहरों में भी अब रिहायशी कालोनियों काटने की रणनीति पर भी काम कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...