Baddiपंजाबः कुछ घंटों में सुलझी डॉक्टर के घर हुई चोरी की गुत्थी,...

पंजाबः कुछ घंटों में सुलझी डॉक्टर के घर हुई चोरी की गुत्थी, करोड़ों रुपए सहित 4 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : शहर के नामी डॉक्टर के घर में हुई चोरी की वारदात को पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने 96 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। कमिश्नरेट पुलिस ने डॉक्टर के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि 14 सितम्बर को डॉ. हरकमल बग्गा, पत्नी डॉ. वाहगुरु पाल सिद्धू अपनी क्लिनिक बंद कर के जब घर पहुंचे तो उनके घर में 4 अज्ञात लोग दाखिल हुए।

जिन्होंने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। उन्होंने इनके हाथ बांध दिए और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी से सोने चांदी के गहने और नकदी उठा ली। इसके साथ ही उनके हाथ से सोने की ब्रेस्लेट भी ले ली और जाते समय घर में लगा डीवीआर भी ले गए। जिसके बाद करोड़ों रुपये की लूट की घटना का पता लगाने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया और मामले की जांच करते हुए 96 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

आरोपियों के नाम गुरविंदर सिंह उर्फ ​​सोनू, पवनीत सिंह उर्फ ​​शालू, जगप्रीत सिंह और साहिलदीप सिंह है। उनसे लूट में इस्तेमाल की गई गाड़ी हुंडई आई-20 और चोरी की कार मारुति भी जब्त कर ली गई है। इसके अलावा अमृतसर के होटल फेयरवे से 3 करोड़ 51 लाख 3 हजार 700 रुपये नकद, 271.35 ग्राम सोने के गहने, 88 ग्राम चांदी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और अधिक गहन पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेजा जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...