Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाब: पेट्रोल पंप में बदमाशों ने की लूट, साथियों को बुला कारिंदो...

पंजाब: पेट्रोल पंप में बदमाशों ने की लूट, साथियों को बुला कारिंदो पर किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः फोकल पॉइंट में आरती स्टील के पास पैट्रोल पंप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों द्वारा पंप पर देर रात लूट की गई। हालांकि लूट कितने रुपए की हुई है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक पंप पर पेट्रोल भरवाने आए थे। पैट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारी द्वारा जब पैसे मांगे गए तो दोनों युवकों ने पैसे देने से मना कर दिया। इतने में कर्मचारियों के साथ उनके हाथापाई हो गई।

इसके बाद दोनों बाइक सवार युवकों ने अपने 5 से 7 साथियों को मौके पर बुलाया। बदमाशों ने तेजधार हथियारों और रॉड से कर्मचारियों पर हमला कर दिया। कर्मचारियों ने केबिन में छिप जान बचाने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उन्हें कैबिन से घसीट कर बाहर निकाला। बदमाशों की ये हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पंप मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -