Baddiपंजाबः गणपति यात्रा के दौरान खूनी झड़प में व्यक्ति का चाकू मारकर...

पंजाबः गणपति यात्रा के दौरान खूनी झड़प में व्यक्ति का चाकू मारकर कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना के अंतर्गत आते श्री माछीवाड़ा साहिब इलाके में गणपति शोभा यात्रा के दौरान खूनी झड़प का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक शख्स की चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया है। मृतक की पहचान बलराम साहनी (31) निवासी गढ़ी तरखाना के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, गणपति पूजा के अंत में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए शोभा यात्री निकाली जा रही थी। यह शोभा यात्रा बस्ती बालीबेग से शुरू होकर रतीपुर रोड से गुजर रही थी, तभी शांति नगर के कुछ युवक शोभा यात्रा में शामिल हो गये।

बताया जा रहा है कि उक्तय युवक डीजे पर चल रहे भजनों पर नाच रही महिलाओं के पास पहुंच गए और हुल्लड़बाजी करनी शुरू कर दी। इसी बीच बलराम सहनी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के अनुसार इसी दौरान गुस्साए युवकों ने बलराम सहनी पर चाकू और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बलराम सहनी पर चाकू से कई वार किये गये। जिससे बलराम सहनी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान वहीं पास में खड़े कुन्दन नामक व्यक्ति को भी युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया।

शोर सुनने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। जब बलराम साहनी को सिविल अस्पताल समराला लाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि हमलावर नशे में थे। वे नशे की हालत में झूम रहे थे। जिसके चलते उन्हें रोका गया था। वहीं, बलराम सहनी के पिता ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हत्यारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जख्मी कुंदन ने कहा कि बलराम सहनी ने सिर्फ हमलावरों को महिलाओं के बीच नाचने और अलग से नाचने से रोका था। ऐसी ही बात को लेकर उन पर हमला किया गया। सरकारी अस्पताल समराला में आपातकालीन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने कहा कि जब बलराम साहनी को उनके पास लाया गया, तो वह पहले ही मर चुका था। शरीर पर कई चोटें हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...