Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः बीएसएफ ने घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, 3...

पंजाबः बीएसएफ ने घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, 3 दिन में तीसरी कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पाकिस्तानी तस्कर धुंध का फायदा उठा कर ड्रोन के जरिए लगातार भारतीय सीमा में हथियार और ड्रग भेजने में लगे हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने लगातार तीसरे दिन एक और ड्रोन को गिराया है। अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आती बीओपी पुल मौरां इलाके को सील करके अब सेना सर्च अभियान चला रही है। शुक्रवार की सुबह लगभग 7.45 बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर सेक्टर के बीओपी पुलमोरां पर एक पाक ड्रोन को घुसपैठ करते हुए देखा। इस पर सतर्क जवानों फायरिंग शुरू कर दी और ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन को जब्त कर लिया है। पिछले 72 घंटों में यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन को बल के जवानों ने अपना निशाना बनाया है। 

बुधवार रात फिरोजपुर सेक्टर में हरभजन चौकी के पास घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने गिरा दिया था। हालांकि हेरोइन व हथियार की कोई खेप नहीं मिली थी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि तस्करों ने ड्रोन की लाइटों को टेप से ढक भारतीय क्षेत्र में भेज रहे हैं, ताकि उन्हें देखा जा सके। ऐसी स्थिति में जवान ड्रोन की आवाज पर फोकस रखते हैं। जैसे ही उन्हें भनभनाहट की आवाज सुनाई पड़ती है, वे उस तरफ निशाना साध फायरिंग करते हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी जवानों का निशाना अचूक रहता है।

केवल एक महीने में छह रोटर वाले हेक्साकॉप्टर समेत आठ ड्रोन को सीमावर्ती क्षेत्रों में मार गिराया है। अमृतसर, तरनतारन और फाजिल्का जिलों में विशेष रूप से रात और सुबह के समय ड्रोन की आवाजाही दर्ज की गई है। इन इलाकों में बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवान काफी सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पिछले कुछ दिनों से ड्रोन की आवाजाही में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी है। चेक प्वाइंट पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 200 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन की आवाजाही दर्ज की गई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -