Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः दरबार साहिब में लड़की को रोकने का मामले में आतंकी पन्नू...

पंजाबः दरबार साहिब में लड़की को रोकने का मामले में आतंकी पन्नू ने सेवादार को 5 लाख देने का किया ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः दरबार साहिब में युवती को जाने से रोकने के मामले में एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने घटना पर माफी मांगी और कहा कि महिला के चेहरे पर चित्रित झंडा तिरंगा नहीं था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह एक सिख तीर्थस्थल है। प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा होती है … हम सभी का स्वागत करते हैं … यदि कोई अधिकारी दुर्व्यवहार करता है तो हम क्षमा चाहते हैं … उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। यह एक राजनीतिक झंडा हो सकता था। बताया जा रहा है कि सेवादार सर्बजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। 

वहीं अब इस मामले में आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की एंट्री हो गई है। SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए युवती को बाहर निकालने वाले सेवादार सर्बजीत सिंह को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। आतंकी पन्नू ने कहा कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है, यह संदेश स्वर्ण मंदिर से आ गया है। सेवादार सर्बजीत सिंह को 5 लाख रुपए का भेंट की घोषणा की गई है। यह वे सिख है, जिसने ऐलान कर दिया है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। वे तिरंगा जिस भारतीय हुकूमत ने 1984 में स्वर्ण मंदिर के ऊपर चढ़ाया था, अब वे गोल्डन टेंपल के अंदर नहीं आ सकता।

सर्बजीत ने हर सिख की बात भारतीय हुकूमत तक पहुंचा दी है। इसके साथ ही आतंकी पन्नू ने 29 मार्च को पूरे पंजाब के DC ऑफिसों में तिरंगे उतार खालिस्तानी झंडे फहराने की धमकी भी दे दी है। आतंकी पन्नू ने कहा कि 29 मार्च 1986 को जत्थेदार रहे गुरबचन सिंह मानोचाहल ने खालिस्तान का ऐलान किया था। वहीं, युवती का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें युवती के चेहरे पर तिरंगा नहीं दिख रहा। वहीं दूसरी तरफ वीडियो में आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसके अभिभावकों की जेब से प्रतिबंधित सामग्री मिली है। युवती ने भी स्कर्ट पहन रखी है, जिसे पहन स्वर्ण मंदिर में नहीं आ सकते, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती ने फ्रॉक के नीचे घुटनों से नीचे तक स्लैक्स भी पहन रखी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -