Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाब : स्कैनिंग सैंटर में सेहत विभाग की रेड, 3 काबू

पंजाब : स्कैनिंग सैंटर में सेहत विभाग की रेड, 3 काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जिले के नीची मंगली एरिया में सेहत विभाग की टीम में एक घर में छापामारी कर वहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पर आरोप हैं कि उसने अपने घर पर ही लिंग निर्धारण टेस्ट की अल्ट्रासाउंड मशीन लगा रखी थी। आरोपी की पहचान मनमोहन पाल शर्मा निवासी जनकपुरी के रूप में हुई है। रेड करने आई टीम के डा. हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी मनमोहन पाल ने बताया कि आरोपी ने उन्हें 5 लाख रुपए रिश्वत देने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनके ड्राइवर के पास कुछ नकदी भी पहुंचाई है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर सिविल सर्जन डॉक्टर हतिन्दर कौर ने बताया उन्हें गुप्त सूचना थी जिसके बाद उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के साथ 32000 में डील की थी। बाकी इलाका पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। सेहत विभाग की रेड दौरान थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जो महिलाएं पकड़ी हैं, यह एक निजी अस्पताल में काम करती हैं।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने महानगर में कई एजेंट्स रखे हुए थे। एजेंट की मदद से ग्राहकों को उक्त स्कैनिंग सैंटर में लाया जाता था। आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं तथा जमानत मिलने के बाद आरोपी फिर से अल्ट्रासाउंड का काम करने लग पड़ा था। सेहत विभाग टीम को आरोपी से नकदी भी बरामद हुई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -