ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 अगस्त को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठारबीत में 77वें वन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे पौधरोपण कर वन महोत्सव का आगाज करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे होगा। वन महोत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और पौधरोपण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। वन विभाग द्वारा लोगों को पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। विभाग ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पर्यावरण प्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।