Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार बनें ज्ञानी रघबीर सिंह

पंजाबः श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार बनें ज्ञानी रघबीर सिंह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की अंतरिम कमेटी की बैठक आज इमरजेंसी बुलाई गई थी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाने पर निर्णय ले लिया है। जिसके बाद अकाल तख्त केसगढ़ साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह के नाम का ऐलान किया गया है। हालांकि श्री दमदमा टकसाल के जत्थेदार हरप्रीत सिंह बनें रहेगें। अब ज्ञानी सुल्तान सिंह केसगढ़ साहिब के नए जत्थेदार होंगे। शिरोमणि कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह इस समय विदेश यात्रा पर हैं और उनके 17 जून तक लौटने की संभावना है।  

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब के पद से हटाने की चर्चा चल रही थी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई के दौरान जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के जाने के बाद उन्हें पद से हटाने की चर्चा शुरू हो गई थी। इसे लेकर कुछ अकाली नेताओं ने सवाल भी उठाए। जिसके बाद आज एसजीपीसी की बैठक में अंतरिम फैसला लेते हुए जत्थेदार रघबीर सिंह के नाम का ऐलान किया गया है। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -