लुधियानाः पंजाब में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला न्यू शिवाजी नगर इलाके में बने एक डिपार्टमेंट स्टोर से सामने आया है। जहां चोरों ने वारदात से आधे घंटे पहले पेट पूजा करते हुए चॉकलेट खाई। उसके बाद चोर कैश और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए श्री राम कृपा डिपार्टमेंट स्टोर के मालिक श्रीराम बुद्धिराजा ने बताया कि चोर गल्ले से करीब 35 हजार की नकदी, 2 मोबाइल फोन निकाल कर ले गए।
पीड़ित ने कहा कि चोरों ने करीब आधा घंटा स्टोर में बैठ कर वहां मौजूद सामान खाया, फिर जाते हुए बड़ी चॉकलेट्स उठा ले गये। पीड़ित के अनुसार चोर सीसीटीवी फुटेज चोर छत्त के रास्ते स्टोर में दाखिल हुए थे। दुकानदार ने बताया कि एक दिन पहले रात 1 बजे 3 चोरों ने पड़ोस में लगी लोहे की घोड़ी (सीढ़ी) से छत के रास्ते डिपार्टमेंट स्टोर में घुसे और चोरी कर फरार हो गए। बुद्धिराजा ने कहा कि वह रोजाना की तरह अपना स्टोर बंद कर घर चले गये।
सुबह स्टोर खोला, तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। वही उन्होंने देखा कि गल्ले में पड़े नगदी और फोन गायब थे। जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन 3 व पुलिस चौकी धर्मपुरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
