Phagwaraपंजाबः सिविल अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात बच्चे का शव..

पंजाबः सिविल अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात बच्चे का शव..

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरएमपी डॉक्टर सहित चार पर केस दर्ज

कपूरथलाः जिले के सुलतानपुर लोधी में स्थित सिविल अस्पताल के टॉयलेट के कमोड में एक नवजात बच्चे का शव मिलने की खबर है। जिसकी सूचना मिलने के उपरांत ड्यूटी डॉक्टर की शिकायत पर सुलतानपुर लोधी थाना पुलिस ने एक आरएमपी डॉक्टर सहित 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने करते हुए बताया कि आज चारों आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर रिमांड की मांग की जाएगी। जानकारी अनुसार सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल में तैनात मेडिकल अफसर मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को अस्पताल में तैनात सफाई सेवक बलजीत कौर ने उसे सूचना दी कि अस्पताल के टॉयलेट के कमोड में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा है। जिसको कब्जे में लेकर लेबर रूम में रखवाकर सीएमओ को सूचित कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि स्टाफ से मालूम हुआ है कि यह नवजात बच्चा एक लड़की अंजलि पुत्री बलविंदर सिंह का है। जिसकी मां मनजीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह, पिता बलविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह तथा डॉक्टर मंगतराम पुत्र अजीत सिंह सभी वासी गांव मियानी बहादुर, जोकि सिविल अस्पताल में आए थे और स्टाफ सदस्य खुशप्रीत सिंह को उन्होंने बताया कि इस लड़की के पेट में दर्द है, इसको आरएमपी डॉक्टर ने कहां है कि दर्द का टीका लगवा लो। स्टाफ खुशप्रीत सिंह ने लड़की को टीका लगवाने के लिए कहां। परंतु उक्त लड़की को आरएमपी डॉक्टर तथा उसके साथ आए व्यक्ति उसे बाथरूम में ले गए। तथा कुछ मिनट बाद वापिस आकर स्टाफ खुशप्रीत से दर्द की गोली ले कर वापस चले गए।

शिकायतकर्ता ने शक जाहिर करते हुए पुलिस को बताया कि इन सभी लोगों ने हमसलाह होकर जीवित बच्चे को पेट में ही मार दिया और उसको पैदा करवाने के बहाने की कोशिश की है। सुलतानपुर लोधी पुलिस के जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने मेडिकल अफसर मनदीप कौर की शिकायत पर एक आरएमपी डॉक्टर सहित 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...