Baddiपंजाबः स्वंतत्रता दिवस पर माहौल खराब करने की साजिश हुई नाकाम, देखें...

पंजाबः स्वंतत्रता दिवस पर माहौल खराब करने की साजिश हुई नाकाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विदेशी पिस्टलों सहित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 मेंबर गिरफ्तार

अमृतसरः पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर विंग ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ जॉइंट ऑपरेशन के दौरान दूसरे दिन आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में बैठे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने स्वंतत्रता दिवस पर माहौल खराब करने की आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने पुलिस ने इन आरोपियों से विदेशी पिस्टल भी जब्त किए हैं। एसएसओसी अमृतसर ने आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़ा गया 5 सदस्यों का यह गैंग पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और यूएसए में बैठे उसके साथी गोल्डी बराड़ के इशारों पर काम कर रहा था। इनके पास से 2 फोरन मेड पिस्टल बरामद की गई हैं। जिनसे यह आतंकी पंजाब में आने वाले दिनों में टारगेट किलिंग करने वाले थे। डीजीपी यादव ने बताया कि आरोपियों को यूएसए से फंडिंग हो रही थी। जिसके प्रयाप्त सबूत पुलिस को मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने एसएसओसी अमृतसर में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्रवाई को शुरू कर दिया है।

डीजीपी यादव ने बताया कि बीते दिनों ही पुलिस ने तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। यह आरोपी पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा के इशारों और भेजे गए हथियारों से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले थे। इन्हें चैक रिपब्लिक में बैठे गुरदेव जस्सल और कनाडा में छिपे बैठे आतंकी लखबीर लंडा और सत्ता निर्देश दे रहे थे। डीजीपी ने कहा कि इन दोनों मामलों में तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं। स्पष्ट है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन पंजाब पुलिस इन्हें निष्क्रय करने में सफल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...