Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः लाचोवाल टोल प्लाजा बंद करवाने पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो

पंजाबः लाचोवाल टोल प्लाजा बंद करवाने पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर पहुंचे हैं। दरअसल, आज से होशियारपुर-टांडा मार्ग पर गांव लाचोवाल  स्थित टोल प्लाजा बंद हो गया है। टांडा उड़मुड़ रोड पर लाचोचाल गांव में स्थित टोल प्लाजा चलाने वाली कम्पनी का पंजाब सरकार के साथ करार आज यानि 15 दिसम्बर 2022 को खत्म होने वाला है। यहां वह एक्सपायरी हो चुके लाचोवाल टोल प्लाजा को बंद करवाने पहुंचे हैं। यह टोल प्लाजा टांडा रोड पर स्थित है। टोल प्लाजा बंद होने से होशियारपुर से टांडा जाने वाले लोगों को टोल शुल्क नहीं देना होगा। यह सड़क होशियारपुर से टांडा तक जाती है। 

उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि होशियारपुर-टांडा मार्ग पर गांव लाचोवाल  स्थित टोल प्लाजा 14 दिसंबर की रात 12 बजे से बंद हो जाएगा उन्होंने कहा कि होशियारपुर-टांडा बीओटी समाप्त हो गया है और सरकार ने टोल प्लाजा की अवधि आगे नहीं बढ़ाई है। उपायुक्त ने लोगों को आरामदायक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभागों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -