Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः पड़ोसी ने 9वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाबः पड़ोसी ने 9वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना स्थित मलौद क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ती 14 वर्षीय छात्रा से व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी ने छात्रा की इंटरनेट पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर रात को घर बुलाया, जिसके बाद उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता की मां ने पुलिस के पास बयान दर्ज कराए हैं कि रात को पूरा परिवार सो रहा था। आधी रात जब वह बाथरूम जाने के लिए उठी तो चारपाई पर उसकी बेटी नहीं थी। उसने अपने पति को जगाकर बेटी की तलाश शुरू की। गांव में बेटी को देखा गया। देर रात ढाई बजे उसकी बेटी रोते हुए घर आई। बेटी ने बताया कि पड़ोसी संदीप कुमार उसे एक महीने से तंग परेशान कर रहा है। उसे ब्लैकमेल कर रहा है कि अगर रात को मिलने घर नहीं आई तो उसकी फोटोज को इंटरनेट पर गलत तरीके से वायरल कर देगा।

बेटी ने अपनी मां को बताया कि संदीप कुमार ने उसे कहा था कि रात को घर आना। उसके सामने सभी फोटोज डिलीट करेगा। जब वह रात को संदीप के घर गई तो वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उसने पड़ोस में जाकर इसका विरोध किया। आरोपी संदीप कुमार उल्टा पीड़िता के परिवार को ही धमकियां देने लगा। अपने घर से गंडासी ले आया और पीड़िता की मां पर हमला करने की कोशिश की।डीएसपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप कुमार का मोबाइल कब्जे में लेकर डाटा चेक किया जाएगा। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -