Baddiपंजाबः बदला मौसम का मिजाज, टूटा 53 साल पुराना रिकॉर्ड, अगले 4...

पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, टूटा 53 साल पुराना रिकॉर्ड, अगले 4 दिन तक बारिश के आसार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दरअसल, बिपरजॉय साइक्लोन आज गुजरात के तट के साथ टकराएगा। लेकिन इसका असर पंजाब में पहले से ही देखने को मिल रहा है। तूफान बिपरजॉय और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीच पंजाब में 18 जून तक बारिश के आसार बने हुए हैं। अचानक से बादल छाएंगे, बारिश होगी और अगले ही पल धूप खिलेगी। जिससे उमस बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन मालवे के कुछ हिस्सों को छोड़ अधिकतर पूरे पंजाब में बारिश देखने को मिली।

अमृतसर में 26 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। लुधियाना में पेड़ गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। अमृतसर में बीते 24 घंटों में 129.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसने 30 जून 1970 को हुई 92.6एमएम बारिश का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यानि की जिले में 53 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

समान्यता जून महीने में अमृतसर में रोजाना अत्यधिक 38.9एमएम और पूरे महीने में सामान्य 89.9एमएम बारिश दर्ज की जाती है। इतना ही नहीं, अमृतसर में ओलावृष्टि भी हुई। पंजाब में मौसम विभाग ने 18 जून तक बारिश होने के आसार बताए हैं। यह मौसम पूरे पंजाब में बना रहेगा। दरअसल, एक तरफ बिपरजॉय चक्रवात और दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पंजाब पर दबाव पैदा हो रहा है। जिस कारण यहां 18 जून तक बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है। इस दौरान पंजाब के तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। आज अधिकतर शहरों का तापमान 36 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Kangana ने Hrithik Roshan पर साधा निशाना, कहा- अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें

नई दिल्ली: सांसद कंगना रणौत तथा अभिनेता ऋतिक रोशन...

Punjab News: NRI के बंद घर को बनाया निशाना, 12 तोले सोना और विदेशी करंसी लेकर चोर फरार

गुरदासपुरः जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे में चोरी की...

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh समेत सभी विभागाध्यक्षों ने जारी किया नया Prospectus

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जांलधर की ओर...

साली से दुष्कर्म की कोशिश, गोली मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

भीलवाड़ाः साली से दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रहने पर...

असम में आई बाढ़ पीड़ित की मदद के लिए Randeep Hooda ने बढ़ाया हाथ, चलाया राहत अभियान, देखें वीडियो

मनोरंजन: असम बाढ़ में इस साल मृतकों की संख्या अब 82 तक पहुंच चुकी है। हजारों लोग अभी भी...

Kangana ने Hrithik Roshan पर साधा निशाना, कहा- अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें

नई दिल्ली: सांसद कंगना रणौत तथा अभिनेता ऋतिक रोशन के बीच वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में...

Punjab News: NRI के बंद घर को बनाया निशाना, 12 तोले सोना और विदेशी करंसी लेकर चोर फरार

गुरदासपुरः जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे पहले...

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh समेत सभी विभागाध्यक्षों ने जारी किया नया Prospectus

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जांलधर की ओर से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के मौके पर कॉलेज...