Girl in a jacket
HomePunjabFazilkaपंजाबः हेराफेरी मामले में  सिद्धू एंड कंपनी के मालिक सहित 2 पर...

पंजाबः हेराफेरी मामले में  सिद्धू एंड कंपनी के मालिक सहित 2 पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुक्तसर साहिबः सरकारी धान को कोहेनूर एग्रो फूड शैलर में भेजने की बजाए हेराफेरी से अन्य शैलर में भेजते सिद्धू एंड कंपनी के एक कर्मचारी को काबू किया गया है। मामले में थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने कंपनी के मालिक सहित दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में सिद्धू एंड कंपनी के मालिक कुलविंदर सिंह व हर्शपिंदर सिंह उर्फ काला पुत्र पाली शर्मा निवासी गांव थेहड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपित हर्शपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों से मौके पर से एक ट्रक नंबर पीबी 03 डब्ल्यू 8188 सहित धान से भरी 850 बोरियां जब्त की गई हैं। पुलिस को दी शिकायत में इंस्पेक्टर जुगनवीर सिंह ने बताया कि विगत वीरवार को वह फोकल प्वाइंट फकरसर थेहड़ी की अनाज मंडी में मौजूद था। उसने देखा कि सिद्धू एंड कंपनी धान ट्रक में लोड करवा कर निर्धारित कोहेनूर एग्रो फूड शैलर में भेजने की बजाए हेराफेरी से सरकारी धान को रिद्धि सिद्धि शैलर में भेज रही है। मामले की जांच की तो पता चला कि सिद्धू एंड कंपनी को कुलविंदर सिंह ऑपरेट कर हैं। जांच में स्पष्ट हुआ है कि धान लोड करवा कर सरकारी माल को मंडी से हेरा फेरी से किसी अन्य स्थान पर भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से एक ट्रक और उसमें लोड की 850 धान की बोरियां बरामद की गई हैं। जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी सरकार को चूना लगाने की फिराक में थे। एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में सिद्धू एंड कंपनी के मालिक कुलविंदर सिंह व हर्शपिंदर सिंह उर्फ काला पुत्र पाली शर्मा निवासी गांव थेहड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी हर्शपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -