Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः GT रोड पर कार ने खाई कई पलटियां, कई घायल, देखें...

पंजाबः GT रोड पर कार ने खाई कई पलटियां, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः साहनेवाल में जीटी रोड (एनएच) पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रक को ओवरटेक करते कार पलट गई। कार में फंसे घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जानहानि का नुकसान नहीं हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार युवक लुधियाना से किसी काम के सिलसिले में साहनेवाल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। इस दौरान जीटी रोड पर कार ने कई पलटियां खाई। तभी वहां से गुज रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोके और कार में फंसे घायल युवकों को बाहर निकाला गया।

ग़नीमत रही कि इन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। कार चालक ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज थी। ट्रक चालक ने लापरवाही से उस समय कट मारा जब वे ओवरटेक कर रहे थे। जीटी रोड के बीच कार पलटने के कारण ट्रैफिक में बाधा आई। स्थानीय लोगों के अनुसार हैरानी की बात यह है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं आया था। जिसके चलते लोगों ने खुद हिम्मत दिखाई और हाथों से ही कार को सीधा कर बीच रोड से हटा दिया। दूसरी तरफ काफी समय बाद पुलिस मौके पहुंची और दोनों वाहन कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा हादसे की जांच शुरू कर दी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -