Girl in a jacket
HomeBreaking Newsपंजाब : अमृतपाल सिंह को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

पंजाब : अमृतपाल सिंह को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह अब सलाखों के पीछे अपनी सजा काट रहा है। लेकिन अमृतपाल सिंह फरार होने के बाद पंजाब पुलिस के बड़ा सिरदर्द बन गया था। जिसकी तलाश में पंजाब के चप्पे-चप्पे में पुलिस को दौड़ाया गया था। आखिरकार 36 दिन बाद अमृतपाल की गिरफ्तारी हो पाई थी। अमृतपाल को रोडे गांव के गुरुद्वारे के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल के फरार होने के बाद एक बड़ा सवाल जो खड़ा हुआ वो ये था कि आखिर पुलिस अमृतपाल के फोन नंबर को ट्रेस क्यों नहीं कर पा रही थी?  फरारी के दौरान अमृतपाल की तरफ से एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया था। वो लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर अपने ठिकाने बदल रहा था। लेकिन फिर भी पुलिस ना तो उसके पास पहुंच पा रही थी और ना ही उसका मोबाइल नंबर ट्रेस कर पा रही थी। इसके पीछे एक कारण था। ऑपेरशन अमृतपाल से जुड़ी रिपोर्ट जब पंजाब सरकार द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई तो उसमें दावा किया गया था वो फरार होने के बाद से लगातार विदेश नंबर का इस्तेमाल कर रहा था। जिसके चलते पुलिस अमृतपाल सिंह का फोन नंबर ट्रेस नहीं कर पा रही थी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -