बरनालाः जिले में सफाई कर्मचारियों ने अपने संघर्ष को तेज करते हुए हड़ताल की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब सफाई कर्मचारियों की तरफ से 30 जुलाई को पंजाब स्तर पर हड़ताल की जाएगी। यह जानकारी बर्नाला सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष गुलशन कुमार ने दी। उनका कहना है कि डीएसपी और एसएचओ को बर्खास्त किया जाए, ऐसे में कार्रवाई ना करने पर बंद का ऐलान किया गया है। गुलशन कुमार ने कहा कि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने 30 जुलाई से पहले उनकी मांगें न मानीं तो उस दिन पूरा पंजाब पूर्ण रूप से पर बंद रहेगा।
इस दौरान मंडी बोर्ड के प्रधान, सुनारा बाजार सहित अन्य सगंठनों से बंद को लेकर मीटिंग की गई। उन्होंने कहा कि बाजार बंद रहेंगे, लेकिन स्कूल, हाईवे बंद नहीं किए जाएंगे। उन्होंने घायल सफाई कर्मचारों से मुलाकात करके इस हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। नेताओं ने कहा कि “सफाई कर्मचारी जो भी संघर्ष उठायेंगे, हम उनके साथ खड़े हैं।” जिला अध्यक्ष ने समूह जमहूरी, इनक्लाबी, समाज सेवี और व्यापारी जत्थेबंदियों से अपील की है कि वे 30 जुलाई की हड़ताल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और सफाई कर्मचार के इस संघर्ष का समर्थन करें।

