Loading...
Punjab Govt
HomePunjabMogaपंजाबः कबड्डी खिलाड़ी पर गोलियां चलाने के मामले में मास्टरमाइंड का ऑडियो...

पंजाबः कबड्डी खिलाड़ी पर गोलियां चलाने के मामले में मास्टरमाइंड का ऑडियो वायरल, दी धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः थाना निहाल सिंह वाला के अधीन गांव धुरकोट रणसिंह में अंतरराष्ट्रीय कबड्‌डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंद्री की उसके घर पर आकर फायरिंग कर दी गई, जिसमें खिलाड़ी बिंद्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि इस मामले में थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने 5 लोगों को नामजद किया है, जबकि 2 अज्ञात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी निहाल सिंह वाला मंजीत सिंह ढेसी और थाना प्रमुख कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में विदेश में बैठे मास्टरमाइंड जगदीप सिंह जग्गा, उसके पिता जतिंदर सिंह, हरभजन सिंह सोनी, निर्मल सिंह और सुखदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जबकि 2 अज्ञात शूटरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जतिंदर सिंह और हरभजन सिंह सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार विदेश में मौजूद इस घटना के मास्टरमाइंड जगदीप सिंह जग्गा का ऑडियो सामने आया है जिसमें वह कबड्डी खिलाड़ी से कह रहा है कि वह उसके द्वारा भेजे गए गिफ्ट को स्वीकार कर ले और अगर वह अब भी सरपंची का चुनाव लड़ने की कोशिश करता है तो उसके सिर में गोली मार देंगे।

वह यह भी कह रहे हैं कि उसकी कबड्डी खिलाड़ी से दोस्ती थी लेकिन उन्होंने अपने दुश्मनों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होकर उन्हें धोखा दिया है। इस कथित ऑडियो में उसने इस मामले में गवाह बनने वालों को परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। हरबिंदर सिंह बिंद्री जो कि एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं, कुछ समय पहले अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें आम आदमी पार्टी ने धुरकोट रणसिंह से सरपंच उम्मीदवार भी घोषित किया है। जबकि जगदीप सिंह जग्गा जो रणसिंह गांव धुरकोट से संबंध रखते हैं और 10 साल से विदेश में बैठे हैं। इस बात से वह परेशान था, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page