अमृतसर : पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने शनिवार को 8 मई को श्री अकाल तख्त साहिब में तलब किए जाने पर अपना पहला बयान जारी करते हुए कहा कि वह एक विनम्र सिख के रूप में उपस्थित होंगे।
मीडिया से रूबरू होते हुए संधवा ने अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता सिख समुदाय का सर्वोच्च सांसारिक वैश्विक महत्त्व वाला स्थान बताते हुए कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के बोलावे का जवाब देना उनका कर्तव्य है और वे इसकी हिदायतों का पालन करेंगे। हालांकि संधवा ने साफ किया कि उन्हें अभी तक तलब करने का कोई औपचारिक लिखित पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
यह घटनाक्रम धार्मिक और राजनितिक गलियारों में ध्यान आकर्षित कर रहा है। यदि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब से बुलावा आता है, तो वह नंगे पांव पूरी निष्ठा के साथ पेश होंगे।
