Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाब: भाजपा नेता के घर के बाहर हमलावारों ने चलाई गोलियां 

पंजाब: भाजपा नेता के घर के बाहर हमलावारों ने चलाई गोलियां 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब में गोलियां चलने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं ताजा मामला जिले के लाहौरी गेट के पास से सामने आया है। जहां देर रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने भाजपा नेता विकास गिल के घर के बाहर गोलियां चलाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता विकास गिल ने बताया कि पहले उन्हें रात 12-1 बजे के आसपास फोन आया और नगर निगम का चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी गई। इसके बाद 2 अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर आ गए। जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। उक्त हमलावारों के द्वारा उनके घर के बाहर चलाई गई।

जिसमें से एक गोली उनके घर के बाहर खड़ी कार में लगी। विकास गिल ने कहा कि कुछ महीनों के बाद अमृतसर में होने वाले नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी दी जा रही है। गिल ने कहा कि उनके द्वारा मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारियों ने बताया कि देर रात उनको फोन आया था कि विकास गिल नाम के व्यक्ति के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -