HomePunjabLudhianaपंजाबः सड़क पर गिरा मिला नशे में बेसुध युवक, पास में पड़ी...

पंजाबः सड़क पर गिरा मिला नशे में बेसुध युवक, पास में पड़ी थी सिरिंज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः धांदरा रोड पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ मिला। उसके पास एक सिरिंज भी पड़ी हुई थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे की ओवरडोज होने के कारण उसकी ऐसी हालत हुई है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि इस युवक के साथ एक और युवक भी था। हालत बिगड़ने के बाद वह इसे छोड़कर फरार हो गया। युवक के परिजनों को सूचना दी गई है।

युवक की पहचान भगत सिंह नगर के रहने वाले बॉबी के रूप में हुई है। लोगों ने युवक पड़ा होने की सूचना दुगरी पुलिस को भी दी। वहीं, पानी पिलाकर युवक को होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन नशा ज्यादा चढ़ने की वजह से उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसकी मां मौके पर पहुंची। ऑटो में युवक को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। युवक के होश में आने और मेडिकल करवाने के बाद ही पता चल पाएगा कि बेसुध होने का सही कारण क्या है। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि बॉबी छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देता था।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -