Baddiपंजाबः सुनसान पड़ा अमृतपाल का नशा छुड़ाओ केंद्र, करोड़ों की फंडिंग की...

पंजाबः सुनसान पड़ा अमृतपाल का नशा छुड़ाओ केंद्र, करोड़ों की फंडिंग की जांच जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार डिब्रूगढ़ जेल में बंद कर दिया है। वहीं पुलिस अब अमृतपाल सिंह के रईया के पास अपने गांव जल्लूपुर खेड़ा में बने नशा छुड़ाओं केंद्र की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को लगता है कि इसी के जरिए करोड़ों रुपए की फडिंग हो रही थी। वहीं अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद नशा छुड़ाओं केंद्र भी सुनसान पड़ गया है। हाल ही में यहां पर मौजूद उक्त डाक्टर ने नशा छुड़ाओं केंद्र को लेकर खुलासा भी किया था। जिसमें उसने कहा था कि नशा छुड़ाओं केंद्र में नशे छुड़वाने के लिए कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं है।

उक्त डॉक्टर ने बिना अपना नाम बताए बताया कि खालसा वहीर के दौरान उसकी मुलाकात अमृतपाल सिंह से हुई थी। जब उसने अमृतपाल सिंह को बताया कि वह गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है तो उसे गांव जालूपुर में नशा छुड़ाने के लिए लाए जा रहे युवकों को दवा देने की जिम्मेदारी दी गई ।हालांकि, उक्त युवक का दावा है कि उसने अमृतपाल और उसके साथियों से कहा था कि वह नशामुक्ति केंद्र में दी जाने वाली दवाएं नहीं दे सकता, क्योंकि केवल एक डॉक्टर ही इन दवाओं को दे सकता है। युवक के मुताबिक उसने डी-फार्मेसी की है और गांव में वह प्रैक्टिस भी करता है। उन्हें गांव जल्लुपुर के नशामुक्ति केंद्र में आने वाले युवाओं के लिए दवा की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई थी। युवक को दवाई के बदले में उसके बनते पैसे भी दिए जाते थे। युवक का कहना है कि वह केवल बुखार, खांसी, जुकाम या सिरदर्द जैसी सामान्य समस्याओं की ही दवा देता रहा है। इसके मुताबिक वहां पर ऐसा कोई प्रंबंध नहीं था जोकि एक नशामुक्ति केंद्र में होना चाहिए।

वहां पर जितनी बड़ी संख्या में युवा नशा छुड़वाने के लिए आते थे, उतनी ही संख्या वापस चले जाते थे। इतना ही नहीं, अमृतपाल को नशा छुड़ाओं केंद्र के नाम पर करोड़ों रुपए फंडिंग हुई थी। जिसकी जांच अब पंजाब पुलिस ने करनी शुरू कर दी है। यह पैसा कहां से आ रहा था, किस जरिए से आ रहा था और कौन भेज रहा था, इसका पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गांव के लोग अमृतपाल के बारे में कैमरे के सामने बात करने को तैयार नहीं हैं, लेकिन कैमरा बंद करने के बाद हैरान करने वाली बातें बताते हैं। लोगों ने बताया कि अमृतपाल सिंह ने नशा छुड़ाने के लिए जिन युवाओं को गुरुद्वारे में ठहराया था, उनमें से 90 प्रतिशत मालवा से ही थे। उनके गांव से तो एक-दो से अधिक युवा नहीं थे। माझे के तो युवा दिखते ही नहीं थे। हैरानी की बात थी कि वे युवा यहां इतनी दूर अमृतपाल के पास आकर ही क्यों नशा छोड़ना चाहते थे। नशा छुड़ाओ केंद्र में उन्हें फ्रूट, ड्राई-फ्रूट और दूध आदि ही पीते देखा जाता था।

गांव वाले भी हैरान थे कि इतना फंड आ कहां से रहा है। गांव के कुछ बुजुर्गों ने बताया कि अमृतपाल सिंह ने जिन युवाओं को नशा छुड़ाओ केंद्र में ठहराया था, वे गांव के चक्कर लगाते रहते थे। बाहरी व्यक्तियों के गांव में इस तरह घूमने पर लोगों ने ऐतराज जताया था। जिसके बाद ही अमृतपाल उसे गांव से बाहर ले जाने पर विचार कर रहा था। इस नशा केंद्र को अमृतपाल सिंह मोगा में गांव जोगेवाला कें गुरुद्वारा साहिब में शिफ्ट करने की तैयारी में था। 15 फरवरी से उसने यह तैयारी शुरू कर ली थी, बोर्ड भी लगा दिए गए थे। लेकिन दो दिन बाद ही अमृतपाल सिंह के साथी तूफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 23 अप्रैल को अमृतपाल सिंह ने अपने साथियों को साथ लेकर अजनाला थाने पर हमला बोल दिया। तनाव की स्थिति में यह नशा छुड़ाओ केंद्र पूरी तरह से शिफ्ट नहीं हो पाया था। अब अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद यह पूरी तरह से बंद हो चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...