Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः पत्नी और बेटे पर तेजधार हथियार से हमला करने वाला आरोपी...

पंजाबः पत्नी और बेटे पर तेजधार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने किया चौकाने वाला खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला के गांव कोटला में 2 दिन पहले अपनी पत्नी और बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले हरजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 14 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। हरजीत सिंह को आनंदपुर साहिब से गिरफ्तार किया गया है। हरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के बेटे के साथ ही अवैध संबंध हैं। जिससे चलते उसने यह काम किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा छोटे बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि यह दर्दनाक घटना समराला के समीप गांव कुटाला में हुई थी। जिसमें 43 वर्षीय हरविंदर सिंह ने 38 वर्षीय पत्नी जसविंदर कौर व 17 वर्षीय पुत्र लवप्रीत सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। जिसके बाद गांव वासियों ने घटना को लेकर जसविंदर कौर के माता-पिता को सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलते ही जसविंदर कौर के भाई कैनौर से गांव पहुंचे और उन्हें खेतों से उठाकर सिविल अस्पताल समराला ले आए, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अपने 14 वर्षीय छोटे बेटे जोत को अपने साथ ले गया था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -