Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः पौने 5 किलो अफीम और 30 किलो भुक्की सहित 2 तस्कर...

पंजाबः पौने 5 किलो अफीम और 30 किलो भुक्की सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना पुलिस ने ट्रैप लगाकर दो तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम अफीम, 30 किलो भुक्की के अलावा एक ट्रक और ब्रेजा कार बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त तस्कर वाहनों को नशा तस्करी में प्रयोग करते थे। इनके तार पंजाब के अलावा बाहरी राज्यों में भी जुड़े हुए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। आरोपियों की पहचान जिला बरनाला के गांव मनाल के रहने वाले धरमिंदर सिंह और समराला के कंग मोहल्ला के रहने वाले जसवीर सिंह जस्सा के रूप में हुई है।

एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि नशे के खिलाफ मुहिम में एसपी (आई) डॉ. प्रज्ञा जैन और CIA स्टाफ इंचार्ज अमनदीप सिंह की टीम ने बालियों गांव के नजदीक से आरोपियों को गिरफ्तार किया। उस समय ट्रक से 30 किलो भुक्की का थैला ब्रेजा गाड़ी में रखा जा रहा था। मौके से पुलिस को 30 किलो भुक्की और कार में से 1 किलो 700 ग्राम अफीम मिली।

2 दिनों के रिमांड दौरान पुलिस ने धरमिंदर सिंह की निशानदेही पर समराला के माछीवाड़ा रोड पर छिपाकर रखी 3 किलो अफीम बरामद की। इस केस में अब तक कुल 4 किलो 700 ग्राम अफीम और 30 किलो भुक्की बरामद हुई है। आरोपी करीब 5 सालों से नशा तस्करी करते आ रहे थे। धरमिंदर सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में बरनाला के थाना ठुलीवाल में नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया था। जसवीर सिंह जस्सा के खिलाफ भी वर्ष 2019 में समराला थाना में नशा तस्करी का केस दर्ज है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -