Baddiपंजाबः 12 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या, 3 साल पहले हुई माता-पिता...

पंजाबः 12 वर्षीय बच्चे ने की आत्महत्या, 3 साल पहले हुई माता-पिता की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना के गांव इकोलाहा से दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां गद्दा फैक्ट्री में काम करते एक परिवार के 12 वर्षीय बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान मृतक के साथ घर में 5 वर्षीय बच्चा मौजूद था। इस दौरान उसने दुपट्‌टे और शॉल से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। जब तक बच्चे को उतार कर सिविल अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका है कि टीवी में कोई ऐसा सीन देखने के बाद बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक की पहचान 12 वर्षीय रंगोई निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। 

मृतक अपने बहन और जीजा के पास रहता था। मृतक के जीजा रज्जू ने बताया कि उसके ससुर और सास की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में उसका साला रंगोई रहता था। इसलिए रक्षा बंधन पर उसकी पत्नी अपने भाई को गांव से साथ लेकर आई थी। घर में बच्चा खुश रहता था। गत रात काम से आकर देखा तो घर में पंखे से बच्चा लटक रहा था। जिस समय बच्चे ने फंदा लगाया, उस समय घर में रज्जू का 5 वर्षीय बेटा भी था। रज्जू ने कहा कि हो सकता है टीवी में कोई सीन देखने के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया। यह तो अब वही जानता था। रंगोई के माता पिता की मौत होने के बाद वह अकेला रहता था। 

छोटी उम्र थी। बहन को डर था कि यूपी में भाई गलत कार्यों में न पड़ जाए। इसलिए बहन भाई का पालन पोषण करने के लिए अपने साथ यहां ले आई थी। सिविल अस्पताल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर गुरविंदर सिंह कक्कड़ ने कहा कि उनके पास गत रात पुलिस एक बच्चे का शव लेकर आई। हैंगिंग केस है। बच्चे की मौत फंदे से गला घुटने के कारण हुई। कानून के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। विसरा लैब में भेजा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...