Himachal Govt
Himachalहिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली की संसद सदस्य, अनुराग ठाकुर के साथ...

हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली की संसद सदस्य, अनुराग ठाकुर के साथ चाय पर चर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना सुशील पंडित: हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली, जो प्रवासी हिमाचली महिलाओं द्वारा संचालित दिल्ली की एकमात्र सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संस्था है, के पदाधिकारियों और सदस्यों की  संसद सदस्य  श्री अनुराग ठाकुर जी के साथ चाय पर चर्चा, रफी मार्ग, कांस्टीट्यूशनल क्लब, दिल्ली में हुई, जिसमें हिमाचल मित्र मण्डल की महिलाओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और अपनी मांगे माननीय संसद के समक्ष रखीं, जो निम्नलिखित है l धर्मशाला जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में खुलने वाली सीजीएचएस डिस्पेंसरी की अतिशीघ्र नोटिफिकेशन करवाया जाए ।

जिला मण्डी में किसी एक स्थान मण्डी, नेरचौक या सुन्दर नगर में एक नई सीजीएचएस डिस्पेंसरी खुलवाने हेतु  प्रार्थना प्रस्ताव l भानुपल्ली पंजाब से बेरी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश रेलवे लाइन को मण्डी और कुल्लू तक विस्तार को प्रस्तावित करें ।

वंदे भारत ट्रेन का कुल्लू मण्डी बिलासपुर के लोगों की सहूलियत के लिए किरतपुर साहिब पंजाब में रुकने के लिए 2 मिनट का स्टॉपेज देने की मांग । और साथ ही वंदे भारत ट्रेन को अंब इंदौरा से आगे दौलतपुर चौक तक बढ़ाया जाए ।

सामरिक दृष्टि एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रस्तावित बल्ह (मण्डी) हवाई अड्डे के काफी समय से लंबित कार्य को अतिशीघ्र क्रियान्वित किया जाए  और इसके अलावा भाखड़ा नांगल डैम में नैना देवी मंदिर के श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए नांगल रेलवे स्टेशन पर भी वंदे भारत ट्रेन का 2 मिनट का स्टॉपेज किया जाये ।

हिमाचल मित्र मण्डल के सदस्यों ने इन महत्वपूर्ण विषयों पर  श्री अनुराग ठाकुर जी के साथ विस्तृत चर्चा के उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को जल्द से जल्द वह भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय से बातचीत करके क्रियान्वित करने की कोशिश करेंगे ।

हिमाचल मित्र मण्डल की महासचिव श्रीमती अनीता शर्मा ने बताया कि हिमाचल मित्र मण्डल, दिल्ली में हिमाचल प्रदेश की एकमात्र महिलाओं द्वारा संचालित संस्था है जो सांस्कृतिक व समाजिक कार्यों को करने में प्रदेश की अन्य संस्थाओं में सबसे अग्रणी है । यह संस्था सामाजिक गतिविधियों के जरिए दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रह रहे हिमाचल वासियों को एकजुट करने के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने और संरक्षण व संवर्धन में अहम भूमिका निभा रही है । यह संस्था हिमाचल की अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश के उत्थान हेतु भी अपना सर्वोतम योगदान देती रही है ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट...

Phagwara News: Lovely Professional University में छात्रा ने किया Suicide

फगवाड़ाः Lovely Professional University की छात्रा द्वारा सुसाइड करने...

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और गुरदासपुर सिटी पुलिस ने शहर के...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच...

PU चुनाव में जीत के बाद अंकित बिढान ने दरबार साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

कहा- हम घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरा करेंगे अमृतसरः पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी मोहिंदर भगत के साथ उनके पिता, प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं...