ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन का चालान किया है। पुलिस ने अवैध खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही मामले का निपटारा किया और 5,000 रुपये जुर्माना वसूला।
पुलिस के अनुसार 7 सितंबर को जिला पुलिस ऊना की ओर से अवैध खनन गतिविधियों पर निगरानी के दौरान एक वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन का अवैध खनन अधिनियम के तहत चालान कर मौके पर ही निपटारा किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।