ऊना, सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संतोषगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छतरपुर टाहड़ा स्थित ईंट भट्ठे के समीप दबिश देकर गगनदीप निवासी संतोषगढ़ के कब्जे से 1,010 रुपये की नकदी तथा दड़ा सट्टा पर्चियां बरामद कीं। आरोपित के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
