.
Nationalगाड़ी से पीछा कर DU की छात्रा से छेड़छाड़; FIR दर्ज न...

गाड़ी से पीछा कर DU की छात्रा से छेड़छाड़; FIR दर्ज न करने के लगे आरोप, देखें Viral Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मुखर्जी नगर में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती के अनुसार अश्लील टिप्पणी का विरोध किया तो कार सवार युवक गाली देने लगे। पुलिस में शिकायत करने और उनकी कार की फोटो लेने की बात कही तो देख लेने की धमकी भी दी गई।

युवती के मुताबिक बचने के लिए सहेली के साथ भागी तो आरोपियों ने कार से पीछा शुरू कर दिया। कथित छेड़छाड़ और पीछा करने की घटना को लेकर युवती ने अपने बयान में आरोप लगाया है। युवती के अनुसार एसयूवी कार में सवार एक आरोपी ने उसकी टी-शर्ट को लेकर टिप्पणी की। युवती के मुताबिक आरोपी ने कहा कि टी-शर्ट बहुत अच्छी लग रही है। उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर ‘अर्बन माइंडसेट’ लिखा हुआ था।

युवती के अनुसार रात करीब 9:30 बजे वह अपनी सहेली के साथ हकीकत पार्क मोड़ से ओल्ड गुप्ता चौक की तरफ पैदल जा रही थी। इसी दौरान सामने से आई कार में सवार युवकों ने शीशा नीचे कर अश्लील टिप्पणी की। दोनों युवतियों ने विरोध करते बदतमीजी न करने को कहा तो आरोप है कि युवक और अधिक उग्र हो गए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे।

युवती ने बताया कि आरोपियों को पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों वहां से निकलने लगीं, लेकिन कार सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर स्थित चौराहे पर आरोपियों ने कार युवतियों के सामने रोक दी। युवती का आरोप है कि कार में बैठे सभी युवकों ने शीशे नीचे कर गाली-गलौज की। उसने हिम्मत जुटाकर मोबाइल निकाला और घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया। मोबाइल कैमरा निकलते ही आरोपी कार लेकर तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवती ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर Firing मामले में Moose Wala के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर गोलीबारी...

Punjab News: ASI हमले के मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल, अस्पताल में तोड़ा दम, देखें वीडियो

विदेशी हैंडलर्स और आरोपियों को पनाह देने वालों की...

Punjab News: नशा और हथियारों की खेप सहित इंस्पेक्टर गिरफ्तार

फिरोजपुरः पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ...

सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर BJP CM और आप नेता जरनैल का चैलेंज, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भाजपा सीएम रेखा गुप्ता पर आप पार्टी...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर Firing मामले में Moose Wala के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में बरनाला पुलिस ने शगनप्रीत सिंह...

Punjab News: ASI हमले के मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल, अस्पताल में तोड़ा दम, देखें वीडियो

विदेशी हैंडलर्स और आरोपियों को पनाह देने वालों की भी जांच जारी : IG गुरप्रीत सिंह भुल्लर अमृतसरः ASI जसवंत...

Punjab News: नशा और हथियारों की खेप सहित इंस्पेक्टर गिरफ्तार

फिरोजपुरः पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना घलखुर्द पुलिस ने...

सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर BJP CM और आप नेता जरनैल का चैलेंज, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भाजपा सीएम रेखा गुप्ता पर आप पार्टी के नेता ने सड़क निर्माण पर घटिया क्वालिटी को लेकर...