उन्होंने कहा कि पीरनिगाह क्षेत्र को लेकर सामने आए आरोप कोई नया विषय नहीं हैं। यदि किसी सरकारी रिपोर्ट में इस तरह की गतिविधियों का उल्लेख किया गया था तो उस समय इस दिशा में क्या कार्रवाई की गई, यह भी जनता के सामने स्पष्ट किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाना और ग्रामीणों को उकसाना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने गलत कार्यों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा के कुछ नेता राजनीतिक बयानबाजी का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एक युवा मोर्चा कार्यकर्ता के पिता के इस मामले में पकड़े जाने की बात सामने आई थी, जबकि एक किसान मोर्चा कार्यकर्ता पर भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप लगे थे। वरूण पुरी ने कहा कि संबंधित व्यक्ति की विधायक सतपाल सिंह सत्ती के साथ चाय पीते हुए तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा को भी चाहिए कि वह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोडक़र तथ्यों के आधार पर जनता के सवालों का जवाब दें।
.
पीरनिगाह मामले पर भाजपा में मची खलबली, रायजादा ने छेड़ी दुखती रग
ऊना: पीरनिगाह मंदिर मामले को ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा के बयानों के बाद अब पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ व जिला कांग्रेस के महासचिव वरूण पुरी ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीरनिगाह मंदिर को लेकर रायजादा द्वारा उठाए गए मुद्दे से पूरी भाजपा में खलबली मची हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि रायजादा ने भाजपा नेताओं की किसी दुखती रग पर हाथ रख दिया है, जिसके चलते भाजपा नेता मूल मुद्दे पर जवाब देने के बजाय कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पीरनिगाह मंदिर क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों और वैश्यावृत्ति से जुड़े मामलों का उल्लेख पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक की ओर से दी गई रिपोर्ट में भी सामने आया था। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा ने इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर जनता के बीच अपनी बात रखी है। ऐसे में भाजपा नेताओं को चाहिए कि वे तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करें, न कि कांग्रेस नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर अथवा ग्रामीणों को भडक़ाकर वास्तविक मुद्दे से ध्यान हटाने का प्रयास करें।
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.