Himachal Govt
Nationalपुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में...

पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नूंह: नूंह में पुलिस और गौ तस्करों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ का मामला सामने आया है। फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की टीम ने नूंह सदर थाना क्षेत्र घासेड़ा मोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते दो गौ तस्करों को पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में काबू किया है। घायल तस्करों को नलहड़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ टीम सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में बीती रात करीब 3 बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि दो सक्रिय गौ तस्कर एक अर्टिगा गाड़ी में गोवंश लेकर जाने वाले हैं, जिन्हें घासेड़ा बाईपास सड़क पर नाकाबंदी कर काबू किया जा सकता है। सूचना के बाद टीम ने मौके पर नाकेबंदी की।

जैसे ही गौ तस्करों का पुलिस टीम से आमना-सामना हुआ, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दोनों तस्करों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल हो गए। घायलों की पहचान रोबिन पुत्र ईशब उर्फ यूसुफ खान निवासी अलीमेव के रूप में हुई है, जिस पर 12 मुकदमे दर्ज हैं और जो वर्ष 2016 में इनामी बदमाश रह चुका है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। दूसरे घायल की पहचान शमशाद उर्फ पेंदा पुत्र लीला निवासी गांव उठावड़, थाना हथीन के रूप में हुई है, जिस पर 2 मुकदमे दर्ज हैं और वह राजस्थान पुलिस का 3 हजार रुपए का इनामी बदमाश है, उसके एक पैर में गोली लगी है।

इस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान वकील उर्फ टर्टल पुत्र इशाक निवासी उठावड़ और जावेद निवासी उठावड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौके से पुलिस ने तीन गोवंश, एक अर्टिगा गाड़ी, दो देसी कट्टे, तीन खाली खोल और 6 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत की श्रद्धांजलि सभा देखें Live

जालंधरः पंजाब के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री एवं वरिष्ठ...

Asian Games 2026 : भारत महिला टीम ने शूटिंग में जीता पहला मेडल

नई दिल्लीः एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला टीम ने...

हमास से जुड़े फंडिंग मामले को लेकर घिरे Israel के पीएम Benjamin Netanyahu, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर कतर...

Jalandhar News: पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत की श्रद्धांजलि सभा देखें Live

जालंधरः पंजाब के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत का 10 सितंबर को निधन हो...

Bangkok से Delhi जा रही फ्लाइट में यत्री की बिगड़ी तबीयत, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल में भर्ती

लखनऊः बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप...

Asian Games 2026 : भारत महिला टीम ने शूटिंग में जीता पहला मेडल

नई दिल्लीः एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला टीम ने 10 मीयर एयर राइफ इवेंट में दूसरा स्थान हासिल करते...

हमास से जुड़े फंडिंग मामले को लेकर घिरे Israel के पीएम Benjamin Netanyahu, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर कतर और हमास से जुड़े हुए फंडिंग मामले को लेकर सवाल...