Himachal Govt
Panchkulaपानी के तेज बहाव से नदी में बकरी के साथ फंसा मासूम...

पानी के तेज बहाव से नदी में बकरी के साथ फंसा मासूम बच्चा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पिंजौर-नालागढ़ रोड स्थित सुखना नदी में अचानक आए तेज बहाव के कारण एक मासूम बच्चा अपनी बकरी के साथ नदी के बीचों-बीच फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों करीब एक घंटे तक नदी में बने एक पिलर पर खड़े होकर मदद का इंतजार करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान देवकीनंदन कॉलोनी निवासी बलबीर ने साहस का परिचय देते हुए रस्सी और पानी की पाइपलाइन का सहारा लेकर तेज बहाव के बीच नदी में प्रवेश किया।

वह पिलर तक पहुंचे और रस्सी की मदद से बच्चे व उसकी बकरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी बकरी को चराने के लिए नदी में गया था। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बरसात के कारण अचानक सुखना नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव के कारण वह अपनी बकरी सहित बीच नदी में फंस गया।

काफी देर तक वह पिलर पर खड़े होकर मदद का इंतजार करता रहा। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और बलबीर की बहादुरी से बच्चे और उसकी बकरी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है की बरसात के मौसम में ऐसी नदी नालों की जगह पर प्रशासन को चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए और कड़ी निगरानी रखनी चाहिए ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

38 की महिला से 22 साल का युवक करना चाहता था शादी, मना करने पर गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव...

किडनैपिंग की साजिश : बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां का पीछा कर रहे थे संदिग्ध; 2 को पकड़ा, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल थाना इलाके में एक महिला की बहादुरी और सूझबूझ से किडनैपिंग की साजिश नाकाम हो गई। शिकायतकर्ता...

38 की महिला से 22 साल का युवक करना चाहता था शादी, मना करने पर गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA द्वारा जारी 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के...