Himachal Govt
Nationalसिंधु जल संधि को लेकर भड़की पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री, बोली...

सिंधु जल संधि को लेकर भड़की पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री, बोली – ‘भारत को सोचना चाहिए’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच में विवाद फिर से बढ़ चुका है। पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भी अब भारत के खिलाफ अपनी बात रख दी है। भारत के इस फैसले को उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता अदालत को भारत के फैसलों पर आदेश देने का कोई हक नहीं है।

विदेश मंत्री ने की भारत की आलोचना

हिना रब्बारी खार ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन की ओर से जारी किए गए मीडिया रिलीज को अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। विदेश मंत्री ने एक्स प्लेटफॉर्म पर प्रेस रिलीज करते हुए भारत की आलोचना कर दी है। उनका कहना है कि भारत के ऐसे कदम अंतरराष्ट्रीय कानून या फिर किसी भी अदालत की जांच में नहीं टिकेंगे। हिना का यह भी कहना है कि सिंधु जल संधि को एक देश के बोलने पर आखिर कैसे रद्द और खत्म किया जा सकता है। उनका कहना है कि भारत को अपनी नीति के बारे में एक बार फिर सोच लेना चाहिए।

सिंधू जल संधि अभी भी लागू है

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ने भारत की ओर से सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले पर कानूनी आधार पर विचार भी किया है। अदालत का यह कहना है कि उसके सामने मौजूद आधारों में से कोई भी संधि को निलंबित या खत्म करने के लिए नहीं ठहरता है। अदालत के अनुसार, सिंधु जल संधि अभी भी चल रही है और भारत को इसके अंतर्गत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना पड़ेगा।

पहलगाम अटैक के बाद स्थगित हुई थी सिंधु जल संधि

भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए थे। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला कर लिया था। पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को चुनौती देते हुए हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिटेशन का रुख भी किया है। पाकिस्तान का यह कहना है कि संधि को भारत अपनी तरफ से एकतरफा तरीके से खत्म या फिर निलंबित नहीं कर सकता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Tournament के Final Match में स्टेट मेडलिस्ट पर हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित डिस्ट्रिक्ट लैवल जूडो...

अब बिना Internet के होगी PhonePe से पेमेंट, ऐसे मिलेंगी सुविधा

नई दिल्लीः आज के समय में डिजिटल पेमेंट का...

घर में लटका मिला Mamata Banerjee की भतीजी का शव, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

Jalandhar News: सेहत विभाग का एक्शन, 4 क्विंटल पनीर किया जब्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन नजदीक आते ही सेहत विभाग...

Punjab News: दूसरे पति के साथ रह रही 35 वर्षीय महिला का चाकू मारकर कत्ल, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर के दशमेश नगर में आज उस समय...

Punjab News: Tournament के Final Match में स्टेट मेडलिस्ट पर हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित डिस्ट्रिक्ट लैवल जूडो टूर्नामेंट में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, गोल्ड मेडल...

अब बिना Internet के होगी PhonePe से पेमेंट, ऐसे मिलेंगी सुविधा

नई दिल्लीः आज के समय में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन अभी...

घर में लटका मिला Mamata Banerjee की भतीजी का शव, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी व चचेरे भाई की बेटी का शव मंगलवार...

Jalandhar News: सेहत विभाग का एक्शन, 4 क्विंटल पनीर किया जब्त, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन नजदीक आते ही सेहत विभाग टीम भी अलर्ट हो गई है। जहां सेहत विभाग की...