Himachal Govt

Himachal Govt
Internationalनहीं सुधर रहे पाकिस्तान के आर्थिक हालात, America से मांगी पैसे की...

नहीं सुधर रहे पाकिस्तान के आर्थिक हालात, America से मांगी पैसे की मदद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पाकिस्तान की आर्थिक हालत अभी तक नहीं सुधर रही है। विदेश मुद्रा की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिका से करीबन 10 अरब डॉलर की वित्तीय सुविधा मांग ली है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उनके अनुसार, इसको लेकर अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के साथ बातचीत भी चल रही है परंतु अभी तक इस पर कोई समझौता भी नहीं हुआ है।

इस वजह से पड़ी पाकिस्तान को पैसे की जरुरत

पाकिस्तान लंबे समय से डॉलर की कमी और विदेशी भुगतान के दबाव से जूझ रहा है। देश को अपने आयात और दूसरे बाहरी खर्चों के लिए लगातार विदेशी मुद्रा की जरुरत पड़ती है। ऐसे में सरकार यह चाहती है कि उनके पास पूरी मात्रा में डॉलर का भंडार रहे और पाकिस्तानी रुपये का दबाव कम हो जाए। पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने यह साफ कर दिया है कि अमेरिका से मांगी हुई ये सुविधा सामान्य कर्ज या फिर क्रेडिट लाइन की तरह नहीं होगी। इसका मकसद विदेशी मुद्रा बाजार में भरोसा बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को यह संदेश देना होगा कि पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति पहले से भी ज्यादा अच्छी हो।

कर्ज रोलओवर पर कम रहे निर्भर

पाकिस्तान पर जब भी आर्थिक संकट का समय आता है तो चीन, सऊदी अरब और दूसरे मित्र देशों से उसको कर्ज, जमा हुई राशि और वित्तीय मदद मिलती है। ऐसे में सरकार अब इस मॉडल पर ही अपनी निर्भरता को कम करना चाहती है। औरंगजेब के अनुसार, पाकिस्तान की कोशिश है कि वो अपनी छोटी अवधि के लिए मिलने वाली मदद और बार-बार होने वाले कर्ज रोलओवर पर कम निर्भर ही रहे। इसकी जगह वो लंबे समय के लिए बाजार से पैसा जुटाने की स्थिति में आए।

वहीं पाकिस्तान इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी की आईएमएफ के 7 अरब डॉलर के कार्यक्रम को लागू कर रहा है। उसकी ये मदद 2024 में मंजूर हो गई थी। आईएमएफ के कार्यक्रम के अंतर्गत पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था में भी कई सुधार करने हैं। पाकिस्तान 2023 में डिफॉल्ट के काफी करीब पहुंच गया था। उस समय आईएमएफ और दूसरे देशों की मदद से उसको तत्काल राहत मिली थी। अब सरकार की यह कोशिश है कि दोबारा ऐसी स्थिति न बने जिससे देश की क्रेडिट रेटिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भरोसा अच्छा हो पाए।

10 अरब डॉलर की रखी गई है मांग

यदि अमेरिका से ये सुविधा मंजूर होगी तो पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा भंडार को सहारा मिलेगा। इससे रुपये पर दबाव कम और अंतरराष्ट्रीय बाजार से पैसा जुटाने में भी मदद मिल सकती है। फिलहाल यहां पर सबसे बात यह है कि 10 अरब डॉलर मांग रखी है परंतु अमेरिका ने अभी इसे मंजूरी नहीं दी है। पाकिस्तान को आगे की बातचीत और अमेरिका के फैसला का भी इंतजार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

इस इलाके में बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

पंचकूलाः मोरनी मुख्य गांव से 20 अगस्त देर रात...

Punjab News: बिल्डर के दफ्तर के बाहर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब बंद की कॉल के बीच गोलियां चलने...

भारतीय रेलवे ने किया ऐलान, अब पहाड़ी मार्ग पर भी चलेगी Hydrogen Train

नई दिल्ली: जैसे-जैसे समय बदला है भारतीय रेलवे की...

Jalandhar News: Dialysis हो रही पत्नी के पास अस्पताल जा रहे व्यक्ति से हुई हाथापाई, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज पंजाब बंद...

इस इलाके में बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

पंचकूलाः मोरनी मुख्य गांव से 20 अगस्त देर रात चोरों ने अल सुबह एक बाइक चोरी कर ली। बाइक...

Punjab News: बिल्डर के दफ्तर के बाहर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब बंद की कॉल के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जीरकपुर...

भारतीय रेलवे ने किया ऐलान, अब पहाड़ी मार्ग पर भी चलेगी Hydrogen Train

नई दिल्ली: जैसे-जैसे समय बदला है भारतीय रेलवे की ओर से कई आधुनिक ट्रेनें शुरु की गई हैं। रेलवे...

Punjab News: इस जगह दिखा बंद का असर, जत्थेबंदी का ऐलान मांगे ना मानी तो होगा संघर्ष तेज, देखें वीडियो

मोगाः जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल...